Electric cars का क्रेज भारत में बढ़ता ही जा रहा है, और इसके पीछे कई बड़े कारण हैं। बढ़ते petrol के दाम, प्रदूषण की चिंता और सरकार की तरफ से EV को बढ़ावा देने वाली नीतियां लोगों को Electric Vehicles (EVs) की तरफ खींच रही हैं।

तमाम बड़े manufacturers जैसे Tata, Mahindra, Hyundai, MG, Kia, BMW, Mercedes-Benz, Audi और Volvo इस expanding EV market में अपनी presence मज़बूत कर रहे हैं। तो चलिए देखते हैं किन-किन नई Electric Cars का 2024 में दस्तक देने का प्लान है।

Maruti Suzuki eVX

Maruti Suzuki जैसी बड़ी car manufacturer भी अब Electric Vehicle space में कदम रखने जा रही है। eVX Maruti Suzuki की पहली electric vehicle होगी, जिसे 2024 के अंत तक लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है। हाल ही में eVX को Bharat Mobility Global Expo में showcase किया गया था और इसे India में testing के दौरान भी देखा गया है। माना जा रहा है कि इसमें 60 kWh की lithium-ion battery होगी, जो 550 km की driving range दे सकती है।

Tata Curvv EV

Tata Motors भी Electric Vehicle market में बड़ी भूमिका निभा रही है और 2024 में Tata Curvv SUV के EV वर्जन को पेश करने की तैयारी कर रही है। ये मॉडल ICE और EV दोनों versions में आएगा। हालांकि अभी तक इसके बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि इसे September 2024 तक लॉन्च किया जाएगा। यह कार रतन टाटा के नई ड्रीम कार जैसी हैं, सेडान और suv के क्रॉस में आने वाली यह गाड़ी सबसे सस्ती 600 KM EV रेंज वाली गाड़ी हो सकती हैं।

Volvo EX90

Volvo अपने flagship electric SUV EX90 को लॉन्च करने जा रहा है, जो कि XC90 मॉडल पर आधारित है। EX90 में dual-motor all-wheel-drive system होगा, जिसमें दो power levels होंगी। बेस मॉडल 408 bhp और 770 Nm torque पश करेगा, जबकि हायर वेरिएंट 517 bhp और 910 Nm torque देगा। दोनों वेरिएंट 180 km/h की टॉप स्पीड पकड़ सकते हैं।

Mahindra XUV.e8

Mahindra ने अब तक केवल XUV400 ही EV के रूप में पेश की है, लेकिन कंपनी इस साल अपनी EV lineup को बढ़ाने जा रही है। Mahindra XUV.e8, जो कि flagship XUV700 का electric version है, को 2024 के अंत तक लॉन्च करने की योजना है।

Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV को testing के दौरान देखा गया है और इसके stylistic details भी सामने आए हैं। इसमें 45 kWh का battery pack होने की संभावना है और यह latest-generation Kona Electric के electric motor को share करेगा। यह motor 138 bhp और 255 Nm torque देगा। माना जा रहा है कि Hyundai India इसे 2024 के अंत तक लॉन्च करेगी।

तो दोस्तों, ये थी 2024 में आने वाली कुछ exciting electric cars की लिस्ट। अब आपको इंतजार है तो सिर्फ इनके लॉन्च का! आप किस electric car का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं? हमें कमेंट्स में बताएं।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।