दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के चौथे चरण का काम लगभग पूरा होने वाला है, जो देहरादून को राजाजी नेशनल पार्क से जोड़ता है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो जून तक काम पूरा हो जाएगा और 12 किलोमीटर लंबा सड़क का

ऊंचा हिस्सा जुलाई तक चालू हो जाएगा।

यह एक्सप्रेसवे एशिया का सबसे लंबा वन्यजीव गलियारा होगा। जिसके लिए इस समय 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जा रहा है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अनुसार परियोजना 30 जून तक पूरी हो जाएगी। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली को सहारनपुर, बागपत, बड़ौत और शामली होते हुए देहरादून से जोड़ेगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में लेन की संख्या छह है, जिसे आठ तक बढ़ाया जा सकता है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे यात्रा का समय

इस एक्सप्रेसवे के बनने से यात्रा का समय 6.5 घंटे से घटकर 2.5 घंटे और दूरी 235 किलोमीटर से घटकर 213 किलोमीटर हो जाएगी।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लागत

हालांकि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के एक हिस्से के इस साल जुलाई में चालू होने की उम्मीद है। लेकिन पूरे राजमार्ग का निर्माण मई 2025 में पूरा होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस परियोजना पर करीब 13,000 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है।

रोजाना इतने मुसाफिर करेंगे सफर

एक्सप्रेसवे खुलने के बाद, अधिकारियों को उम्मीद है कि इस रूट का इस्तेमाल करने वाले वाहनों की संख्या रोजाना 20,000 से 30,000 तक हो जाएगी।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।