विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारत से बड़ी संख्या में लोग अपनी रोजी रोटी कमाने के लिए खाड़ी सहित विदेश में जाते हैं। ऐसे में उनके पास वैध पासपोर्ट और वीजा होना आवश्यक होता है। पासपोर्ट को विदेश यात्रा की पहली कड़ी के रूप में देख सकते हैं क्योंकि इसके बिना यात्रा करना संभव नहीं है।

Passport बनाने के लिए है प्रक्रिया

इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि भारत में पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदक को एक तय प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। सरकार के द्वारा पासपोर्ट को लेकर जो नया अपडेट जारी किया गया है उसमें बताया गया है कि पासपोर्ट बनवाने के लिए अब जन्म प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा।

बताते चलें कि यह नियम 1 अक्टूबर 2023 या उसके बाद जन्म लेने वालों के लिए लागू किया गया है। यानी कि अगर वह अपना जन्म प्रमाण पत्र नहीं सौंपते हैं तो वह पासपोर्ट भी नहीं बनवा पाएंगे। आवागमन में होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से पासपोर्ट अधिनियम में बदलाव किया गया है जिसका पालन सभी को करना होगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>