आज से कोरोना से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किया जा रहा है

दुबई सुप्रीम कमेटी ने यह ऐलान किया है कि 17 मई यानी कि आज से कोरोना से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किया जा रहा है। कम से कम एक महीना के लिए restaurants, cafes और shopping malls में live entertainment और दूसरे सेवाओं के लिए छूट दी जा रही है।

छूट के दौरान कोरोना के खिलाफ दिए गए निर्देशों का पालन करें

यह भी कहा गया है कि लोगों को इस छूट के दौरान कोरोना के खिलाफ दिए गए निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा। सभी लोग को मास्क लगाना और 2 मीटर की दूरी बनाए रखना जरूरी होगा। wedding venues या hotels में 100 लोगों को जाने की अनुमति है। घर में शादी में सिर्फ 30 लोगों को ही जाने की अनुमति है।

bars को भी खोलने की अनुमति दे दी गई

वहीं bars को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है लेकिन सभी कर्मचारियों को कोरो ना वैक्सीन लेना जरूरी होगा। gala dinners, sports events और award ceremonies को भी अनुमति दे दी गई है। इसमें 70 प्रतिशत लोगों को ही शामिल होने की अनुमति है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।