सोमवार 29 मार्च 2021 से नियमों में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं, जो दोपहर दो बजे से लागु भी हो जायेंगे

मंगलवार को ओमान Civil Aviation Authority (CAA) ने बताया कि सोमवार 29 मार्च 2021 से नियमों में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं, जो दोपहर दो बजे से लागु भी हो जायेंगे। बताया गया कि अब यात्रियों को क्वारंटीन के लिए Sahala platform पर ही होटल बुक करना होगा।

एयरलाइन को ही यह सुनिश्चित करना होगा कि यात्री ने Sahala platform से होटल की बुकिंग की है या नहीं

बता दें कि CAA के द्वारा ऑनलाइन बयान में कहा गया है कि सुप्रीम कमिटी ने कोरोना से लड़ने के लिए एक सर्कुलर जारी किया है। जिसमें और भी कई डिपार्टमेंट की सलाह ली गई है, तब जाकर यह फैसला लिया गया है, जिसमें कहा गया है कि सभी यात्रियों को https://covid19.emushrif.om/ पर जाकर Sahala platform के जरिये ही क्वारंटीन के लिए होटल बुक करना होगा।

 

oman airport
oman airport

 

यह नियम सोमवार 29 मार्च 2021 दोपहर दो बजे से लागु हो जाएगा। एयरलाइन को ही यह सुनिश्चित करना होगा कि यात्री ने Sahala platform से होटल की बुकिंग की है या नहीं।