लगातार सऊदीकरण जारी, नागरिकों के लिए बेहतर नौकरी के अवसर की घोषणा

सऊदी में लगातार हो रहे सऊदीकरण के कारण नागरिकों के लिए मुक्ति के नए अवसर मिल रहे हैं। Ministry of Human Resources and Social Development (MHRSD) अब महिलाओं के डेकोरेटिव सेंटर जैसे कि सैलून और सिलाई बुनाई वाले बिजनेस के सऊदीकरण केबारे में विचार कर रही है।

7 हज़ार नई नौकरियों की मिलेगी सेवा

ऐसा माना जा रहा है कि इससे सऊदी में नागरिकों के लिए करीब 7 हज़ार नई नौकरियों के अवसर मिलेंगे। मंत्रालय ने कहा है कि इस फैसले का मकसद लेबर मार्केट में सऊदी महिलाओं और पुरुषों की भागीदारी को बढ़ावा देना है। यही कारण है कि उन्हें बेहतरीन नौकरियों के अवसर दिए जा रहे हैं।

बताते चलें कि Ministry of Municipal and Rural Affairs and Housing (MOMRA) के साथ मिलकर इस काम को पूरा किया जा रहा है। Nitaqat program के लिए न्यूनतम सैलरी 4,000 सऊदी रियाल तय की गई है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>