ओमान की श्रम मंत्रालय ने एक नया आदेश जारी किया है जिसमें प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले ओमानी नागरिकों को हर साल मिलने वाले बोनस के नियम तय किए गए हैं। यह बोनस कर्मचारियों के काम के प्रदर्शन (performance) पर आधारित होगा और हर साल 1 जनवरी को दिया जाएगा।

किन्हें मिलेगा बोनस और कितना?


कर्मचारी को यह बोनस तभी मिलेगा जब वह कम से कम 6 महीने तक उसी संस्थान में काम कर चुका हो और उसका सालाना मूल्यांकन (performance evaluation) निम्नानुसार हो:

  • 5% बोनस – अगर प्रदर्शन “उत्कृष्ट” (Excellent) हो

  • 4% बोनस – अगर प्रदर्शन “बहुत अच्छा” (Very Good) हो

  • 3% बोनस – अगर प्रदर्शन “अच्छा” (Good) हो

  • 2% बोनस – अगर प्रदर्शन “संतोषजनक” (Acceptable) हो

  • कोई बोनस नहीं मिलेगा – अगर प्रदर्शन “खराब” (Poor) हो

अगर कोई कर्मचारी अपने मूल्यांकन से असंतुष्ट है, तो वह मंत्रालय के संबंधित विभाग में शिकायत कर सकता है।

बोनस रोकने के हालात


कंपनी आर्थिक वजह से बोनस कम कर सकती है, लेकिन उसे इसके लिए श्रम कानून के तहत कमेटी की मंजूरी लेनी होगी। इसके अलावा, यदि कर्मचारी पर कोई अपराध साबित होता है या उसने साल में 6 महीने से ज्यादा काम नहीं किया है (जैसे बिना वेतन छुट्टी ली है), तो बोनस रोका जा सकता है। यदि बाद में कर्मचारी निर्दोष साबित होता है, तो उसे उसका रुका हुआ बोनस मिल जाएगा।

बोनस कौन देगा?


अगर कर्मचारी का तबादला हो गया है, तो जिस संस्थान में वह ज्यादा समय रहा हो, वह मूल्यांकन करेगा, लेकिन बोनस उस नई संस्था को देना होगा जहां वह फिलहाल काम कर रहा है।

नियम तोड़ने पर जुर्माना


अगर कोई कंपनी यह नियम नहीं मानती तो प्रति कर्मचारी 50 ओमानी रियाल का जुर्माना लगेगा और यह जुर्माना हर प्रभावित कर्मचारी के लिए अलग-अलग जोड़ा जाएगा।

कर्मचारियों के आंकड़े (जून 2025 तक)
  • ओमानी नागरिकों की संख्या:

    • कुल: 8.64 लाख

    • प्राइवेट सेक्टर: 4.06 लाख

    • सरकारी सेक्टर: 3.90 लाख

    • घरेलू व पारिवारिक कार्य: 67,200

  • विदेशी कर्मचारियों की संख्या:

    • कुल: 18 लाख

    • प्राइवेट सेक्टर: 14 लाख

    • सरकारी सेक्टर: 41,000

    • घरेलू कार्य: 3.49 लाख

    • पारिवारिक कार्य: 6,800

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.