नया लैपटॉप होगा लॉन्च

अगर आप लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसके लिए लाखों खर्च करने के जरूरत नहीं है। Jio की तरफ से एक ऐसा लैपटॉप लॉन्च किया जा रहा है जिसे कुछ ही महीने में बहुत सस्ते में आप अपने घर ला सकते हैं।

भारत में 5G मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी को लॉन्च कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 5G लॉन्च होने के बाद जियो के नए लैपटॉप की जानकारी मिली है। कई महीनों से खबर थी कि Reliance Jio के लैपटॉप को कंपनी जल्द ही लॉन्च करेगी। ग्राहकों को इसका काफी समय से इंतजार था।

बूथ पर लैपटॉप को प्रदर्शित कर दिया

बताते चलें कि India Mobile Congress 2022 में जियो के बूथ पर लैपटॉप को प्रदर्शित कर दिया है। इवेंट में अपने पहले लैपटॉप JioBook Laptop को दिखाया और इसके बारे में जानकारियां दी हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक लैपटॉप की कीमत जानकर आप और चौक जायेंगे।

Jiophone की सफलता से आप अच्छी तरह वाकिब होंगे। फोन ने आते ही मार्केट में तहलका मचा दिया था। यह कहानी रिलायंस जियो अपने नए JioBook नामक लैपटॉप के लॉन्चिंग पर भी दोहराना चाहता है।

यह होगी खासियत, मिलेगा एक दम सस्ते में

ऐसा माना जा रहा है कि इसमें 11.6 इंच की डिस्प्ले, 13 घंटे की बैटरी लाइफ और इंटिग्रेटेड वेब कैमरा हो सकता है। इसमें 4G की सुविधा उपलब्ध होगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक आम जनता उसे खरीद पाएगी। JioBook Laptop की कीमतें मात्र 15 हजार से शुरू होंगी। हालांकि, कम्पनी की तरफ से किसी तरह घोषणा अभी नहीं की गई है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।