अब भारत आने वाले सभी विदेशी नागरिकों (भारतीय और OCI कार्डधारकों को छोड़कर) को फ्लाइट में बैठने से पहले एक ई-Arrival कार्ड भरना जरूरी है। यह फॉर्म ऑनलाइन भारत के Bureau of Immigration की वेबसाइट, Indian Visa पोर्टल या Su-Swagatam मोबाइल ऐप पर भर सकते हैं। यह नियम 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुका है।

आपको बता दें कि यह फॉर्म बिल्कुल फ्री है और इसे यात्रा से 72 घंटे से लेकर 24 घंटे पहले तक भरना होगा। इसमें पासपोर्ट नंबर, फ्लाइट नंबर, यात्रा का उद्देश्य (जैसे पर्यटन, बिज़नेस, पढ़ाई या इलाज), भारत में ठहरने का पता, संपर्क विवरण और पिछले 6 दिन में किन-किन देशों की यात्रा की है, यह जानकारी देनी होगी।

फॉर्म जमा करने के बाद यात्रियों को एक कन्फर्मेशन मेल या मैसेज मिलेगा जिसे मोबाइल में सेव किया जा सकता है या प्रिंट करके दिखाया जा सकता है। कोई डॉक्यूमेंट अपलोड करने की जरूरत नहीं है।

इस नए सिस्टम से यात्रियों को फायदा होगा—

  • एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन क्लियरेंस जल्दी होगा।

  • पेपर फॉर्म भरने की झंझट खत्म होगी।

  • डेटा ज्यादा सटीक और सुरक्षित रहेगा।

ध्यान रहे, ई-Arrival कार्ड वीज़ा का विकल्प नहीं है। भारत आने के लिए पहले की तरह वैध वीज़ा जरूरी है।

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.