युवाओं की जेब खर्च में पेट्रोल जहां डाका डाल रहा है, इससे युवाओं को बचाने के लिए आई-स्कूटी कंपनी ने ई स्कूटी लांच की है। इसे फुल चार्ज करने में मात्र पांच रुपये का खर्च आएगा और 100 किलोमीटर तक युवाओं को सैर करा सकेगी। आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल का बोलबाला बढ़ाने के लिए कई कंपनी आगे आई है।

नालेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) एक्सपो (EV India Expo 2022) में भोपाल की स्टार्टअप कंपनी आइ-स्कूटी के निदेशक आयुष अग्रवाल ने बताया कि रियल स्टेट सेक्टर से ई-वाहन बनाने के लिए स्टार्टअप किया है। स्कूटी की डिजाइन और तकनीक यहीं तैयार कर बड़ी-बड़ी कंपनियों के बीच मुकाबला करने उतरे हैं।

मिलेंगे ई-वाहन वाले स्मार्ट फीचर

यह स्कूटी 250 किलो तक भार वहन कर सकती है। इसमें सभी ई-वाहन वाले स्मार्ट फीचर जोड़े गए हैं। इसमें स्मार्ट थेफ्ट अलार्म और कई कलर में उपलब्ध हैं। इसकी स्पीड 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक रखी गई है। इसके अलावा कंपनी की ओर से एक अन्य स्कूटी भी लांच की गई है।

एक बार चार्ज करने पर चलेगी 120 किलोमीटर

लीथियम आयन बैटरी एक बार चार्ज होने में 120 किलोमीटर तक चलेगी। इसमें 30 एएच की क्षमता वाली बैटरी लगी है। इसकी कीमत एक लाख 60 हजार रुपये निर्धारित की गई है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।