उमराह तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर

भारतीय उमराह तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार सऊदी हज और उमराह मंत्री Tawfiq Al-Rabiah ने मंगलवार को कहा है कि भारत में नए वीजा सेंटर खोले जाएंगे। भारतीय टूरिस्ट के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान की जायेंगी। साथ ही उनके लिए लो कोस्ट फ्लाइट्स की सुविधाएं भी प्रदान की जायेंगी।

बताते चलें कि मंत्री Al-Rabiah अभी फिलहाल दिल्ली में हैं। वह एक आधिकारिक ट्रिप पर दिल्ली पहुंचे हैं। भारतीय अधिकारियों और पार्टनर्स के साथ मिलकर वह भारतीय उमराज तीर्थ यात्रियों के लिए उमराह जर्नी को आसान बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

नई तकनीक का किया गया है इस्तेमाल

इस बात की जानकारी दी गई है कि Saudi Vision 2030 reform plan के तहत सऊदी ने नई तकनीक, नई पहल और अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल कर उमराह तीर्थ यात्रियों की यात्रा को सुगम बना दिया है। कोरोना महामारी के बाद उमराह तीर्थ यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>