New Volkswagen Polo: भारत के अंदर फॉक्सवैगन की पोलो हैचबैक 2010 में लॉन्च के बाद काफी फेमस हुई। लोग इस गाड़ी को खूब पसंद करते थे। आज भी यह भारत की सड़कों पर दिखाई देती है। अब यह भारत में फिर से एंट्री करने के लिए तैयार है।

New Volkswagen Polo: भारत में फिर से लौटेगी

भारत में कंपनी के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने नई फॉक्सवैगन पोलो (New Volkswagen Polo) को भारत में फिर से लाने की बात कही। यह उन्होंने एनुअल ब्रांड कॉन्फ्रेंस 2024 में कही। 2024 के अंत या 2025 के शुरुआत में भारत के अंदर लॉन्च हो सकती है।

New Volkswagen Polo

2022 में बेचना बंद किया

इससे पहले कंपनी ने भारत में इसको 3 इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया था। भारत में लांच होने के बाद यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बनी थी। हालांकि भारतीय मार्केट में कंपटीशन बढ़ने के बाद कंपनी ने इसे 2022 में बेचना बंद कर दिया था।

15 KM/L की माइलेज

भारतीय मार्केट से भले ही यह गाड़ी डिस्कंटीन्यू हो गई हो, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट के अंदर इसकी डिमांड खूब है। इंटरनेशनल मार्केट के लिए इसका छठा जेनरेशन (6th Gen) भी लॉन्च हो गया है। यह गाड़ी 15 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है।