जल्द शुरू होगी नियुक्ति

सऊदी में अब घरेलू कामगारों की नियुक्ति जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। Human Resources and Social Development मंत्री, Ahmed Suleiman Al-Rajhi, ने घोषणा की है कि घरेलू कामगारों सहित सभी फिलिपिनो कामगारों की नियुक्ति 7 नवंबर 2022 से शुरू हो जाएगी।

मंत्री से की गई मुलाकात

बताते चलें कि मंत्रालय अपने ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। मंत्री ने Philippine Minister of Migrant Workers, Mrs. Susan Ople से फिलहाल ही मुलाकात की है।

कहा गया है कि इस मीटिंग के दौरान memorandum of cooperation साईन किया गया है और कामगारों की नियुक्ति शुरू होने के बाद उन सभी लोगों को काफी फायदा होगा जो सऊदी में काम करने के इच्छुक हैं। कामगारों की सैलरी आदि में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसी साल 7 नवंबर से नियुक्ति शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में कामगार सऊदी में काम पर लौट सकेंगे।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।