कैसा होगा साल 2023

इस संसार में कई ऐसे लोग हुए हैं जिन्होंने आने वाले सालों की भविस्यवाणी पहले ही कर दी है। ऐसे लोगों की भविष्यवाणियां कई बार सच भी साबित हुई है। इन्हीं लोगों में से एक हैं बाबा वेंगा। कहा जाता है कि इनके द्वारा की गई कई सारी भविष्यवाणियां सच साबित हुई है। अब हमलोग साल 2022 के आखिरी समय में प्रवेश कर चुके हैं और कुछ ही दिनों में नया साल 2023 शुरू होने वाला है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह ख्याल होता है कि आने वाला वर्ष कैसा होगा? देश-विदेश की कैसी परिस्थितियां रहेंगी। आइए जानते हैं बाबा वेंगा की कुछ ऐसी ही भविष्यवाणियों के बारे में।

कौन थी बाबा वेंगा?

यह बुल्गारिया की एक महिला भविष्यवक्ता थी। बाबा वेंगा का जन्म 3 अक्टूबर 1911 को हुआ था। इनका असली नाम वांगेलिया पांडेवा गुशतरोवा था। इन्होंने साल 5079 तक के समय की भविष्यवाणियां कर दी हैं और इनमें से कई सच साबित भी हुई हैं। Baba Vanga को बालकंस का Nostradamus भी कहा जाता है।  उनकी मृत्यु 1996 में हुई थी।

साल 2023 की क्या की गई हैं भविस्यवाणी?

जैविक हथियार का हो सकता है हमला

उन्होंने कहा था कि हजारों लोगों की जान किसी देश के द्वारा बनाए गए जैविक हथियार के कारण जा सकती है। कहा गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कई बार धमकी दी है कि वह जैविक हथियारों की किसी भी सीमा तक जाने के लिए तैयार हैं।

लैब में तैयार किया जायेगा बच्चा

उन्होंने कहा था कि साल 2023 में बच्चे लैब में विकसित होंगे। इसके अलावा बच्चे का जेंडर, रंग आदि भी माता पिता चुन पाएंगे। हो सकता है कि आने वाले सालों में प्राकृतिक रूप से बच्चे न पैदा किए जाएं।

बिजली संयंत्र, न्यूक्लियर पावर प्लांट धमाका

बाबा वेंगा के अनुसार साल 2023 में एशिया महाद्वीप में किसी न्यूक्लियर पावर प्लांट में धमाका हो सकता है। लाखों लोग गंभीर बीमारी के चपेट में आ सकते हैं। परमाणु विस्फोट हो सकता है जिसका असर भारत पर भी होगा।

बाबा वेंगा की कौन सी भविस्यवाणी अब तक हुई है सच?

अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले, ब्रेक्सिट, बराक ओबामा के राष्ट्रपति बनने, 2004 में सुनामी आने की भविष्यवाणियां सच हो चुकी है। लेकिन बराक ओबामा के आखिरी राष्ट्रपति होंगे यह भविष्यवाणी गलत साबित हुई थी।

यह सारी जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिले सूचना के आधार पर तैयार की गई है। GulfHindi इन भविष्यवाणियों की प्रामाणिकता को लेकर किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है।