संयुक्त अरब अमीरात में नए वर्ष के मौके पर प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों के लिए छुट्टी के घोषणा की गई है। शुक्रवार को Ministry of Human Resources and Emiratisation के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि बुधवार 1 जनवरी 2025 को नए साल के मौके पर कर्मचारियों के लिए छुट्टी रहेगी। सभी कर्मचारियों के लिए इस दिन पेड हॉलिडे की घोषणा की गई है।

सरकारी कर्मचारियों के लिए भी की गई है छुट्टी की घोषणा

बताते चलें कि शुक्रवार को Federal Authority for Government Human Resources के द्वारा भी बुधवार 1 जनवरी 2025 को नए वर्ष के मौके पर छुट्टी की घोषणा की गई है। अगले साल कर्मचारियों को पूरे 13 दिन की पब्लिक हॉलिडे मिलेगी। इस संबंध में UAE Cabinet के द्वारा रेजोल्यूशन जारी किया गया है।

इस बात की भी जानकारी दी गई है कि कर्मचारियों को Eid Al Fitr break के मौके पर करीब 4 दिन की ही छुट्टी दी जाएगी। कैबिनेट के डिसीजन के आधार पर ही छुट्टी तय की जाएगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>