Nexon EV का बैट्री बदलवाने चले गये तो तो दूसरा गाड़ी बेचना पड़ेगा. क़ीमत इतना कि उसमे Alto, WagonR आ जाएगा

Lov Singh9 October 20232 min read6 viewsIndia

अगर आप इलेक्ट्रिक वाहन खरीद रहे हैं तो इलेक्ट्रिक वाहन के साथ आने वाले भविष्य के खर्चों के बारे में भी जरूर सोच लें. अपना पूरा गणित बैठा लें कि क्या बचा रहे हैं और क्या गवा रहे हैं तब जाकर इस खरीदारी में आगे बढ़े.

या भी हो सकता है कि आपको अपने इलेक्ट्रिक वाहन के बैटरी को बदलने का खर्चा आपके मौजूद गाड़ी को बेचने के बराबर ना आ जाए. यहां तक की हाल ही में जब हमने रिपोर्ट में यह पाया की Nexon के बैटरी बदलने के खर्चे में आपको इंट्री सेगमेंट की कई गाड़ियां आ जाएगी तब यह जरूरी लगा कि आप तक यह जानकारी पहुंचा दी जाए.

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

नेक्सॉन ईवी ओनर ने सोशल मीडिया पर बताया था कि उसने कार को 2 साल में 68,000 किलोमीटर चलाया था. जिसके बाद कार की रेंज काफी कम हो गई. कार की बैटरी के 15% पर आने पर कार अपने आप रुक जाती थी. उसने कंपनी से संपर्क कर इस समस्या के बारे में बताया. नेक्सॉन ईवी की बैटरी पर कंपनी 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर की वारंटी देती है.

कंपनी ने किया रिप्लेस

कंपनी ने पुरानी बैटरी को नए से रेप्लस कर दिया लेकिन इसकी जो कीमत सामने आई वह चौंका देने वाली थी. नेक्सॉन ईवी की बैटरी की कीमत 4,47,489 रुपये थी. इस बैटरी की पैकिंग साल 2022 की थी. यानी वारंटी समाप्त होने के बाद यदि बैटरी खराब हुई तो इसे बदलवाने के लिए आपको लगभग 4.5 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे. वहीं फेसलिफ्ट मॉडल में यह 5 लाख रुप हो सकता है.

कितनी है नेक्सॉन ईवी की रेंज ?

टाटा नेक्सॉन ईवी को 30 kWh और 40.5kWh बैटरी पैक में पेश किया गया है जिसकी रेंज क्रमशः 325 किलोमीटर और 465 किलोमीटर है. इसे AC होम चार्जर से चार्ज होने में 10.5 घंटे लगते हैं, जबकि DC फास्ट चार्जर से महज 56 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है.

Share:

Comments

Leave a comment