COVID-19 संक्रमण को कम करने के लिए सभी तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं

भारत में नए साल से पहले COVID-19 संक्रमण को कम करने के लिए सभी तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं। गुरुवार को अधिकारियों ने बताया कि नए साल पर बड़े स्तर पर पार्टी करने और भीड़ जमा करने की अनुमति नहीं होगी।

कई बड़े शहरों में नाइट कर्फ्यू 

बताते चलें कि अधिकारियों के अनुसार कई बड़े शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। भारत में अब तक करीब Omicron के 961 मामले दर्ज किए गए हैं। यह कहा गया है कि कुछ समय में भारत में भी अब बूस्टर डोज दिया जाएगा।

मुंबई में 7 जनवरी तक तक एक जगह पांच से अधिक लोगों को जमा होने की इजाजत नहीं है। अगले 48 घंटे अधिकारियों के लिए भारी साबित होंगे क्योंकि नए साल के जश्न का जुनून लोगों पर सवार होगा।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।