निपाह वायरस का गंभीर खतरा सामने

भारत में अब निपाह वायरस का गंभीर खतरा सामने दिख रहा है जिसके लिए एहतियात कदम उठाने जरूरी है वरना यह काफी खतरनाक साबित हो सकता है। केरल में इस संक्रमण से अब तक दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है। निपाह वायरस से केरल में दो लोगों की मृत्यु के बाद अलग जारी कर दिया गया है।

भारत के 10 राज्यों में पता चला संक्रमण का

भारत में अब तक 10 राज्यों में निपाह वायरस का खतरा सामने आया है। इन राज्यों में संक्रमण का पता चला है। केरल के अलावा तमिलनाडु, गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और पुदुचेरी में संक्रमित चमगादड़ का पता चला है।

केरल के कोझिकोड जिले में 40 से अधिक कंटेनमेंट जोन बना दिए गए हैं। मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की संख्या 702 पहुंच गई है। लोगों की जांच की जा रही है। इन इलाकों में स्कूल, बैंक और अन्य संस्थानो को गुरुवार और शुक्रवार दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>