Flight से यात्रा करते हैं तो रहें सावधान

देश विदेश जाने के ए आपने Flight का इस्तेमाल जरूर किया होगा और यही कारण है कि आपको यह जानना चाहिए कि विमान में यात्रा करते समय कुछ जरूरी नियमों का पालन नहीं किया गया तो भारी जुर्माना लगाया जा सकता है या यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। हाल फिलहाल कुछ दिनों में ऐसी कई घटनाएं आई हैं जो चिंता का विषय है और ऐसे यात्रियों पर प्रतिबंध लगाना वाकई में जरूरी है।

बताते चलें कि पिछले साल करीब 63 यात्रियों को को नो फ्लाई लिस्ट में डाला गया था। इस साल 2023 में अब तक तीन यात्रियों को इस लिस्ट में डाला जा चुका है। पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में रहा पेशाब कांड आपको याद होगा। इसके अलावा और भी घटनाएं सामने आई जिसमें क्रू मेंबर के साथ दुर्व्यवहार किया गया था और मास्क आदि लगाने के नियमों का उल्लंघन किया गया था।

क्या है नो फ्लाई लिस्ट? 

ऐसे में अगर बीच हवा में, हजारों फुट की ऊंचाई पर यात्री इस तरह हरकत करेंगे तो यह बाकी यात्रियों के लिए खतरा साबित हो सकता है। इसी पर रोक लगाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के द्वारा साल 2017 में नो फ्लाई लिस्ट की शुरुवात की गई थी। इस लिस्ट में जो भी आता है वह इंडियन एयरलाइंस से यात्रा नहीं कर सकता है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।