भारत unlock5.0 को लेकर निर्देश जारी.

भारत में भले ही सरकार ने अनलॉक-5 के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं जिसमें कई सारी चीजों में छूट दी गई है लेकिन अंतरराष्ट्रीय यात्री विमान सेवाओं पर लगी रोक अभी भी जारी रहेगी।

Image

आज DGCA ने जारी किया बयान.

बुधवार को डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (DGCA) ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं (Internation Flights) पर लगी रोक को 31 अक्टूबर तक बढ़ाया जा रहा है। देश में बढ़ती हुई कोरोना वायरस महामारी की रफ्तार को देखते हुए सरकार ने अभी अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं को न शुरू करने का फैसला लिया है।

31-Oct तक रहेगा बंद.

डीजीसीए ने जानकारी देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक हवाई सेवाओं पर लगी रोक 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी। यह रोक सामान ले जाने वाली कार्गो फ्लाइट्स और DGCA द्वारा चलाई जा रही स्पेशल फ्लाइट्स जैसे कि वंदे भारत आदि पर लागू नहीं होगी।

 

केवल International Flight रहेगा बंद.

कोरोना वायरस के समय में अनलॉक के तहत देश के अंदर चलने वाली घरेलू हवाई सेवाओं को तो शुरू कर दिया है लेकिन अंतरराष्ट्रीय सेवाओं पर रोक जारी रखी हुई है। हालांकि महामारी के दौरान दूसरे देशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए सरकार वंदे भारत मिशन के तहत विशेष फ्लाइट्स का संचालन कर रही है।GulfHindi.com