पैसे खत्म होने के बाद UAE में फंस गया था यात्री, पुलिस ने मदद कर सुरक्षित पहुंचाया घर. यूएई में आर्थिक परेशानी के कारण फंस गया था पीड़ित. शारजाह पुलिस ने एक व्यक्ति की मदद की है जो यूएई में आर्थिक परेशानी के कारण फंस गया था। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति Sharjah International Airport के कुछ दूर पर नीचे बैठा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि उसकी स्थिति काफी खराब थी और उसे मदद की जरूरत थी। वह एक टूरिस्ट था जिसे अधिकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन ले गए।

Russian tourist के पास पैसे हो गये थे ख़त्म।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह एक Russian नागरिक था जो यूएई में अप्रैल में आया था। लेकिन जब उसके पास पैसे खतम हो गए तब वह यूएई में ही फंस गया। वह अपनी इस बात को किसी को अच्छी तरह नहीं कह पाया क्योंकि वह अच्छी तरह इंग्लिश नहीं बोलता था। पुलिस ने उसके लिए होटल बुक किया और उसके जाने की व्यवस्था भी की।

उस व्यक्ति ने पुलिस का धन्यवाद किया है और उसे यकीन नहीं हो रहा था कि ऐसा भी हो सकता है। उसके लिए यह बहुत बड़ी मदद थी। उसका मानना है कि ऐसा बहुत कम हो होता है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।