अगर आपका सपना दिल्ली NCR में घर लेने का हैं तो जल्द आप इसे पुरा कर सकेंगे. एकदम आधे क़ीमत से भी काम पर बना बनाया घर, फ़्लैट सरकारी नीलामी में आ रही हैं.

 

दिल्ली NCR के ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में स्थित बकाया नहीं चुकाने वाले 24 बिल्डर की 153 संपत्तियों की ई-नीलामी जिला प्रशासन जल्द करवाएगा। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि गुरुवार को तहसील दादरी व तहसील सदर की तरफ से नई सूची ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सौंपी गई है।

 

चौहान ने कहा कि इसमें शामिल संपत्ति का प्राधिकरण मूल्यांकन कराएगा। इसके बाद वेबसाइट पर अपलोड कर ई-नीलामी में आवेदन मांगे जाएंगे। आवेदन आने के बाद ई-नीलामी होगी। इन बिल्डर पर 100 करोड़ की आरसी बकाया है।

यह प्रक्रिया एक सप्ताह में शुरू हो जाएगी। उन्होंने  बताया कि 24 बिल्डर की 153 संपत्तियों को पहले चरण में शामिल किया गया है। सबसे अधिक कॉसमॉस बिल्डर की 47, गायत्री हॉस्पिटेलिटी की 29 संपत्तियां है।

 

ये संपतिया होंगी नीलाम.

  1. एलीगेंट इंफ्राकॉन की तीन,
  2. इको ग्रीन बिल्टेक की दो,
  3. सुपर सिटी डेवलपर्स की तीन,
  4. रेडिकॉन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड हाउसिंग की चार,
  5. न्यूटेक प्रोमोटर एंड डेवलपर्स की दो,
  6. गायत्री हॉस्पिटेलिटी एंड रियलकॉन की 29,
  7. महागुन इंडिया की चार,
  8. मोर्फियस डेवलपर्स की छह,
  9. बुलंद रियलटर्स की पांच,
  10. इम्पीरिया स्ट्रक्चर्स की एक की संपत्ति को नीलाम किया जाएगा।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।