Noida के गार्डन गैलेरिया मॉल के पास मनचले शादी शुदा महिला से पूछ रहे रेट. पुलिस ने नहीं सुना तो महिला ने जारी किया वीडियो

Lov Singh6 August 20241 min read0 viewsIndia

सुशासन के लिए प्रचार किए जाने वाले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक बार फिर से आम लोगों के सवाल के घेरे में आ गई है. नोएडा के गार्डन गैलरिया मॉल में कुछ ऐसा हादसा हुआ जिसे जानकर आपका भी खून खौल उठेगा.

एक शादीशुदा महिला अपने परिजन (रिश्ते में देवर) के साथ मॉल में शॉपिंग करने आई थी और बाहर खड़ी थी. इसी वक्त कुछ लड़कों ने आकर उसे महिला से उसका रेट पूछ डाला. महिला के द्वारा बताए गए जानकारी के अनुसार लड़कों ने आकर सीधे तौर पर उनसे कहा (What’s your rate). इसके बाद महिला के साथ उपस्थित परिजन आग बबूला हो गया और उन लड़कों के साथ तीखी  नोक झोंक कर बैठा.

इसी दरमियान उसे गत में शामिल लड़कों के साथ एक लड़की ने अपना परिचय डीएसपी के करीबियों का दिया और बताया कि ऐसे कैसे में फंसा दूंगी कि निकल नहीं पाएगी तथा साथ ही साथ कई प्रकार के कड़े शब्दों का भी प्रयोग किया और धमकियां देती रही.

वीडियो में महिला ने यह साफ करते हुए बताया कि पुलिस उनकी कंप्लेंट लेने में देरी तथा आनाकानी कर रही है जबकि उनके साथ गलत व्यवहार करने वालों को पुलिस थाने के भीतर  बैठ कर इत्मीनान से बातें कर रही हैं।

https://x.com/tricitytoday/status/1820706157775724822

महिला ने सुनवाई ना होने पर अपना वीडियो बनाकर इस मामले के उजागर होने के लिए गुहार लगाया है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है।

Share:

Comments

Leave a comment