Noida में कोरोना के भारी मामले आए सामने. 16 लोग संक्रमित. विभाग ने चालू किया आइसोलेशन.

Lov Singh27 May 20251 min read0 viewsIndia

नोएडा में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 6 नए कोविड-19 मामलों की पुष्टि की है। इसके साथ ही, अब नोएडा में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

प्रशासन हुआ सतर्क: मामलों की इस बढ़त को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तुरंत हरकत में आ गए हैं।

क्या हैं लक्षण? मिली जानकारी के अनुसार, सभी संक्रमित मरीज स्थिर हैं और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। ज़्यादातर मरीजों में हल्के लक्षण देखे गए हैं, जैसे:

  • खांसी
  • बुखार
  • गले में खराश

 

अगले 7 दिन महत्वपूर्ण: जिला निगरानी अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। संक्रमण की पुष्टि के 7 दिन बाद उनकी दोबारा जाँच की जाएगी।

दिल्ली और लखनऊ भेजे जाएंगे सैंपल: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट की पहचान के लिए संक्रमित मरीजों के सैंपल दिल्ली या लखनऊ भेजे जाएंगे ताकि जीनोम सीक्वेंसिंग की जा सके।

विभाग पूरी तरह तैयार: डॉ. टीकम सिंह ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था मौजूद है।

Share:

Comments

Leave a comment