NoiseFit Grace Smartwatch: भारत की स्मार्ट वॉच मेकर कंपनी नॉइस ने अपने स्मार्ट वॉच लाइनअप के अंदर एक नई स्मार्ट वॉच को लॉन्च कर के ऐड कर दिया है। इस स्मार्ट वॉच का नाम NoiseFit Grace है। इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन नीचे आर्टिकल में साझा किए गए हैं।

NoiseFit Grace Smartwatch: कीमत ₹2,999 से शुरू

भारत में इसकी कीमत ₹2,999 से शुरू है। इसके अंदर कट डायल डिजाइन और मैटेलिक की बिल्ड ऑफर की गई है और AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। ब्लूटूथ कॉलिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। यह 3 कलर ऑप्शन में अवेलेबल है, मेटल सिल्वर, रोज गोल्ड और जेट ब्लैक।

NoiseFit Grace Smartwatch
NoiseFit Grace Smartwatch

600 निट्स की पिक ब्राइटनेस

इस स्मार्ट वॉच में जो डिस्प्ले दी गई है, वह 1.1 इंच की है, जिसमें 600 निट्स की पिक ब्राइटनेस मिलेगी। इसमें AI वॉइस असिस्टेंट और इनबिल्ट कैलेंडर जैसे फीचर भी दिए गए हैं। इसमें 10 कांटेक्ट सेव कर सकते हैं, उन्हें आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।

4 दिन तक बैटरी लाइफ

कंपनी की यह स्मार्ट वॉच हार्ट रेट मॉनिटर जैसे फीचर से लैस है। इसके साथ ही इसमें spo2 सेंसर भी दिया गया है। यह आपकी नींद और स्ट्रेस को ट्रैक करने में कैपेबल है। कंपनी ने क्लेम किया है, कि इसमें आपको 4 दिन तक का बैटरी लाइफ मिलेगी।