Nokia का धांसू ऑफर 

Nokia अपने यूजर्स के लिए समय समय पर ऑफर लेकर आता है। इस बार कंपनी इको-फ्रेंड्ली स्मार्टफोन Nokia X30 5G पर ऐसा ऑफर लेकर आया है जिसे सुनकर आप खुश हो जाएंगे। नोकिया का यह महंगा फोन आप बिल्कुल ही आसानी से चला सकते हैं। इस फोन को आप रेंट पर ले सकते हैं। नोकिया की इस रेंटल सर्विस को कम से कम तीन महीने के लिए लेना होगा।

क्या है फोन की खासियत?

बताते चलें कि आप भारत में भी जल्द ही लांच होगा और उम्मीद है कि भारतीय ग्राहकों भी यह रेंटल सर्विस की सुविधा मिलेगी। इस फोन में 6.43 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ कंपनी कंपनी 1080×2400 पिक्सल रेजॉलूशन, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन, 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग वाली 4200mAh की बैटरी, फोन में 5G के साथ अनलॉक, eSIM, एनएफसी और यूएसबी टाइप-C पोर्ट की भी सुविधा मौजूद है। 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

 

कैसे मिलती है रेंटल सर्विस की सुविधा?

सबसे पहले यह जान लें कि इस फोन की कीमत 520 डॉलर (करीब 42,300 रुपये) है लेकिन अगर कोई 25 डॉलर (करीब 2,033 रुपये) का रेंट देता है तो उसे भी यह फोन मिल जायेगा। इसे कम से कम तीन महीने के लिए प्रति महीना 25 डॉलर देकर लिया जा सकता है।

 

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।