Nothing के द्वारा हाल ही में नए स्मार्टफोन को लेकर अपडेट जारी किया गया है। इस बात की जानकारी दी गई है कि इस Nothing Phone 2a Plus स्मार्टफोन को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। सोशल मीडिया X पर इस स्मार्टफोन से संबंधित कई तरह के डिटेल जारी किए गए हैं।

क्या होंगे Nothing Phone 2a Plus के फिचर्स?

इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें octa-core MediaTek Dimensity 7350 chipset दिया गया है। इसकी वजह से यह स्मार्टफोन 2a से 10% तेज है। ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Mali-G610 MC4 GPU दिया गया है। साथ ही इसमें 12GB RAM और 20GB RAM सपोर्ट दिया गया है।

क्या हैं Nothing Phone 2a के स्पेसिफिकेशन?

इस स्मार्टफोन में AMOLED panel दिया गया है जो कि 1080×2412 (FHD+) resolution, 30-120Hz refresh rate, 240Hz touch sampling rate के साथ 700 nits ब्राइटनेस दिया गया है। ऑप्टिक्स के लिए 50MP+50MP camera setup और 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>