Nothing Smartphone के Phone 2a और CMF Phone 1 पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। Flipkart Big Billion Days 2024 sale जल्द ही 27 सितंबर से शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो काफी कम कीमत में नया स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इस तरह के सेल में इलेक्ट्रॉनिक पर बंपर डिस्काउंट ऑफर प्रदान किया जाता है।

कितनी मिल रही है छूट?

वेबसाइट के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि Nothing Phone 2a स्मार्टफोन की कीमत Rs 18,999 से शुरू होने वाली है। वहीं इसपर 1 हज़ार रुपए का डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है। 8GB/128GB वाले स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 23,999 से शुरू होने वाली है।

इसमें 50 MP ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ 6.7-inch 120Hz AMOLED display दिया जा रहा है। वहीं MediaTek Dimensity 7200 Pro processor के साथ 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा रही है।

वहीं Nothing Phone 2a Plus पर ग्राहकों को यह स्मार्टफोन Rs 23,999 में मिल रहा है और 2 हज़ार रुपए का डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है। इसमें MediaTek Dimensity 7350 Pro processor और 50W फास्ट चार्जिंग वाला 5,000mAh बैट्री दी जा रही है। वहीं 50MP कैमरा दिया जा रहा है और 6.7-inch 120Hz AMOLED display दिया गया है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>