Fellou एक AI-आधारित एजेंटिक ब्राउज़र है यानी यह सिर्फ सर्च नहीं करता, यह आपके लिए काम करता है। रिपोर्ट बनाना, डेटा निकालना, ईमेल भेजना, फॉर्म भरना सब Fellou खुद करता है। यह एक डिजिटल सहकर्मी (co-worker) की तरह काम करता है।

उदाहरण के लिए  आप कहेंगे CRM से Q2 की सेल्स रिपोर्ट निकालो और टीम को ईमेल कर दो।” Fellou: डेटा निकालेगा, ईमेल लिखेगा और अपने आप भेज भी देगा।

Chrome और Safari से बेहतर कैसे?

फ़ीचर Google Chrome Fellou
टास्क ऑटोमेशन  मैनुअल  पूरी तरह ऑटोमेटेड
डेटा समझ और प्रोसेसिंग सीमित कंटेंट-अवेयर
प्राइवेसी ट्रैकिंग संभव  लोकल प्रोसेसिंग
रफ्तार धीमी 5.2x तेज
वर्कफ़्लो हैंडलिंग  यूज़र डिपेंडेंट  AI एजेंट आधारित

Fellou के खास फीचर्स

1. Deep Action Automation

आपके लिखे हुए कमांड को Fellou समझता है और उसे एक-एक स्टेप में एक्सीक्यूट करता है। उदाहरण: “LinkedIn से मार्केटिंग जॉब्स लिस्ट करो और PDF रिपोर्ट बनाओ।”

2. Content-Aware Automation

Fellou वेबपेज के कंटेंट को समझता है और उसी के अनुसार टास्क करता है। स्प्रेडशीट से डेटा निकालना, ईमेल बनाना सब कुछ बिना गड़बड़ी।

3. Shadow Workspace

आपका काम Fellou एक बैकग्राउंड टैब में चुपचाप करता रहता है जिससे आपकी ब्राउज़िंग बाधित नहीं होती।

4. Retrieval-Augmented Generation (RAG)

Fellou 43+ वेबसाइट्स (जैसे LinkedIn, Reddit, Academic databases) से लाइव डेटा निकालता है वो भी पासवर्ड-प्रोटेक्टेड पेज से।

5. Smart Report Generation

यह सिर्फ जानकारी नहीं ढूंढता  बल्क‍ि उस जानकारी से प्रोफेशनल रिपोर्ट, सारांश और प्रेजेंटेशन खुद तैयार करता है।

 तुलना: Fellou बनाम अन्य AI टूल्स

टूल औसत समय (मिनट) Fellou के मुकाबले
Manus 13.7 Fellou 3.7 में पूरा करता है
DeepResearch 11.2 Fellou 3x तेज
Perplexity 15+ Fellou 5x तेज

Fellou कमांड्स को समझकर बैकग्राउंड में  एक समझदार सहकर्मी की तरह काम करता है।

 प्राइवेसी का ध्यान

  • आपकी सारी जानकारी लोकली स्टोर होती है

  • AES-256 एन्क्रिप्शन से सिक्योर लॉगिन

  • Fellou आपकी ब्राउज़िंग ट्रैक नहीं करता

  • क्लाउड ऑप्शन है लेकिन वैकल्पिक

 सिस्टम आवश्यकताएँ:

 Mac:

  • Apple Silicon (M1/M2) और Intel दोनों वर्जन

  • macOS Monterey (12) या उसके बाद के वर्जन

  • फ़ाइल साइज: 12.45 GB

Windows:

  • Windows 10 या 11

  • 64-bit प्रोसेसर, कम से कम 8 GB RAM

  • तेज़ इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता

 अभी डाउनलोड करें?

Fellou अभी बीटा टेस्टिंग में है। डाउनलोड इनवाइट-बेस्ड है लेकिन आने वाले महीनों में पब्लिक रिलीज़ की तैयारी है।