भारत सरकार की तरह नागरिकों के लिए तरह-तरह की स्कीम लॉन्च किए जाते हैं। इन स्कीम में निवेश कर बेहतर ब्याज दर का मुनाफे के साथ कई तरह का लाभ उठाया जा सकता है। वित्त मंत्री Nirmala sitaraman के द्वारा NPS Vatsalya Scheme को लॉन्च किया जायेगा। मंत्रालय के प्रेस रिलीज में इस बात की जानकारी दी गई है।

इस स्कीम की क्या होगी खासियत?

यह एक तरह की पेंशन स्कीम है जिसमें माता-पिता अपने बच्चों के लिए निवेश कर सकते हैं। एक लंबे समय तक निवेश के बाद बच्चों के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सकेगा। Union Budget 2024-25 में इस स्कीम की घोषणा की गई थी जिसे आज बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए लॉन्च किया जाएगा।

कितना कर सकते हैं निवेश?

इस स्कीम के जरिए माता-पिता अपने बच्चों के लिए न्यूनतम 1000 रुपए वार्षिक तौर पर भी जमा कर सकते हैं। इसकी मदद से पैरेंट्स को बच्चे के लिए जल्द ही निवेश करने का मौका मिल जाता है। माता पिता 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए यहां अकाउंट आसानी से खोल सकते हैं और रुपए जमा कर सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>