(UPI) के बिना भारतीयों को हो सकती है दिक्कत

भारत में आप Unified Payments Interface (UPI) के बिना अब तो लोग जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। चंद मिनटों में आसानी से हो जाने वाला यह पेमेंट लोगों को खूब पसंद आता है। भारत में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल नहीं करता होगा। लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां यह सुविधा मौजूद नहीं है।

अब विदेशों में भी शुरू होगा UPI payment

इससे भारतीयों को वहां जरूर परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब कई देशों में भारतीय इस तकनीक का इस्तेमाल कर पेमेंट कर सकते हैं। दरअसल भारत सरकार (Indian government) की संस्था NPCI यानी भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payments Corporation of India) ने कई देशों को इसकी अनुमति दे दी है।

10 देश हैं शामिल जहां एनआरआई कर सकेंगे UPI payment

इन देशों में खाड़ी के कई देश हैं। इसलिए वहां रहने वाले भारतीयों के लिए यह बड़ी सुविधा की बात होगी। इसमें यह देश शामिल हैं

  • ओमान,
  • Singapore,
  • US,
  • Australia,
  • Canada,
  • Hong Kong,
  • Qatar,
  • Saudi Arabia,
  • UAE और
  • UK.

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।