युवाओं के लिए सुनाई गई अच्छी खबर

एनटीपीसी की तरफ से युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार एनटीपीसी की तरफ से ओवरमैन, मैकेनिकल सुपरवाइजर जैसे कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। अगर आप इस जॉब के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इस जॉब के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कब से शुरू हो गई है आवेदन प्रक्रिया?

इस बात की जानकारी दी गई है कि जॉब के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू कर दी गई है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास मात्र 31 दिसंबर तक का समय है। अगर आप इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं इसके बाद आपको आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। आवेदक का संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए जिसके लिए 60% नंबर अनिवार्य है।

रिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी गई है लेकिन ध्यान रहे कि नॉर्मल आवेदक का उम्र 30 साल से अधिक नहीं होना चाहिए।

कितना चुकाना होगा आवेदन शुल्क?

इस बात की जानकारी दी गई है कि आवेदन शुल्क जनरल और ओबीसी कैटेगरी से लिया जाएगा वहीं रिजर्व्ड कैटेगरी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सिलेक्ट हो जाने पर आवेदक को प्रति महीने प्रतिमाह 50,000 रुपये तक की सैलरी के साथ कई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>