दोस्तों, त्योहारों का सीजन आ चुका है और अक्टूबर का महीना पूरी तरह से छुट्टियों से भरा रहने वाला है। अगर आपका भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो इसे जल्द से जल्द निपटा लें, क्योंकि इस महीने बैंक 15 दिनों तक बंद रह सकते हैं!

 

हां, आपने सही सुना! अक्टूबर में गांधी जयंती से लेकर दशहरा और दीवाली तक इतने सारे त्योहार हैं कि आरबीआई (RBI) ने भी छुट्टियों की झड़ी लगा दी है। अब अगर आपको बैंक में कोई भी काम है तो आपको पहले ही तारीखें देखनी होंगी।

अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

  1. 1 अक्टूबर (मंगलवार): जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव – यहां बैंक रहेंगे बंद।
  2. 2 अक्टूबर (बुधवार): गांधी जयंती – पूरे भारत में छुट्टी।
  3. 3 अक्टूबर (गुरुवार): शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती – कुछ राज्यों में बंद।
  4. 6 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – हर जगह बंद।
  5. 10 अक्टूबर (गुरुवार): महासप्तमी – कुछ राज्यों में बंद।
  6. 11 अक्टूबर (शुक्रवार): महानवमी – खासतौर पर पूर्वी भारत में छुट्टी।
  7. 12 अक्टूबर (शनिवार): दशहरा और दूसरा शनिवार – ज्यादातर राज्यों में बंद।
  8. 13 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – हर जगह बंद।
  9. 14 अक्टूबर (सोमवार): दुर्गा पूजा (दसैन), गंगटोक (सिक्किम) में छुट्टी।
  10. 16 अक्टूबर (बुधवार): लक्ष्मी पूजा – अगरतला और कोलकाता में बंद।
  11. 17 अक्टूबर (गुरुवार): वाल्मीकि जयंती – कुछ राज्यों में बंद।
  12. 20 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – हर जगह बंद।
  13. 26 अक्टूबर (शनिवार): परिग्रहण दिवस (जम्मू और कश्मीर) और चौथा शनिवार – छुट्टी।
  14. 27 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – हर जगह बंद।
  15. 31 अक्टूबर (गुरुवार): नरक चतुर्दशी और सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती – दिवाली से पहले की छुट्टी।

 

अब जानिए क्‍या करें?

अगर आपका कोई ऐसा काम है जो बैंक में जाकर ही करना है, तो बिना देरी के अभी इसे पूरा कर लें। वरना, ऑनलाइन बैंकिंग का सहारा लें। क्योंकि ऑनलाइन बैंकिंग से आप छुट्टियों के दौरान भी आसानी से अपना काम निपटा सकते हैं।

 

ध्यान दें! सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट एक जैसी नहीं होती है। किसी राज्य में बैंक बंद होंगे तो किसी में खुले रहेंगे। ऐसे में आपको पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी लेनी होगी।

 

कैसे चेक करें छुट्टियों की लिस्ट?

आरबीआई की वेबसाइट पर जाकर आप अपने राज्य की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं। वहां सभी राज्यों के हिसाब से छुट्टियों का ब्यौरा दिया गया है। तो अगर आपको बैंक में कोई जरूरी काम है, तो जल्द से जल्द अपनी योजना बना लें!

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।