ओडिशा के भद्रक जिले के रहने वाले 22 वर्षीय मर्चेंट नेवी अधिकारी सार्थक महापात्रा मॉरीशस के पास समुद्र में लापता हो गए हैं। वह ‘EA Jersey’ नामक जहाज पर तैनात थे और 3 फरवरी 2026 की सुबह से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिवार में चिंता का माहौल है और शिपिंग कंपनी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अधिकारी ड्यूटी के दौरान गायब हुए हैं।

🚨: RBI ने बैंक ग्राहकों को दी बड़ी राहत, ऑनलाइन फ्रॉड होने पर मिलेंगे 25,000 रुपये वापस

आखिरी बार कब देखा गया था?

सार्थक महापात्रा ने जुलाई 2025 में Anglo-Eastern Ship Management ज्वाइन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 फरवरी को उन्होंने अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात की थी। 3 फरवरी की सुबह उन्हें आखिरी बार अपने केबिन में जाते देखा गया था। जब सुबह 8:30 बजे के करीब जांच की गई, तो वह अपने कमरे में नहीं थे। उस वक्त जहाज मॉरीशस से 135 नॉटिकल मील की दूरी पर था। कंपनी ने तुरंत जहाज पर मौजूद सभी लोगों की गिनती की और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

सरकार और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है। उन्होंने इसे रहस्यमय बताते हुए तत्काल मदद की मांग की है। DG Shipping ने भी मॉरीशस के अधिकारियों के साथ मिलकर एक साझा सर्च अभियान चलाया है। समुद्र में कई जहाजों और हवाई माध्यमों से लगभग 169 नॉटिकल स्क्वायर मील के क्षेत्र में तलाश की गई है। अभी तक सार्थक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.