Nothing Phone (2a): बहुत जल्द नथिंग कंपनी का नया फोन Nothing Phone (2a) लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले इसका ऑफिशियल रियर साइड डिजाइन सामने आया है, जिससे कई सारी नई डिटेल का खुलासा हुआ है।

Nothing Phone (2a): ट्रांसपेरेंट पैनल ऑफर किया जाएगा

इस फोन से रिलेटेड जो फोटो सामने आई है, उससे यह खुलासा हो रहा है कि इसमें नथिंग के दूसरे स्मार्टफोन की तरह ही ग्लिफ इंटरफेस वाला फीचर नहीं दिया जाएगा। लेटेस्ट रेंडर से यह भी जाहिर हो रहा है, कि इसमें ट्रांसपेरेंट पैनल ऑफर किया जाएगा।

Nothing Phone (2a) Live Photos
Nothing Phone (2a) Live Photos

सबसे सस्ता फोन हो सकता है?

यह नथिंग कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है? दूसरे नथिंग फोन के कंपैरिजन में इसकी कीमत कम होगी। इसमें एमोलेड डिस्प्ले ऑफर की जाएगी 120Hz फास्ट रिफ्रेश रेट के साथ और साथ में 8GB और 12GB रैम का ऑप्शन होगा।