दुनिया भर में कच्चे तेल की सप्लाई में आ रही रुकावटों की वजह से तेल की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं। सऊदी न्यूज़ आउटलेट Akhbar24 के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड की कीमत अब 104.4 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। खाड़ी क्षेत्र में चल रहे तनाव और सप्लाई चैन में दिक्कत के कारण बाजार में यह भारी हलचल देखी जा रही है। इसका सीधा असर आने वाले दिनों में तेल आयात करने वाले देशों और वहां रहने वाले प्रवासियों की जेब पर पड़ सकता है क्योंकि ईंधन महंगा होने से रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ जाते हैं।

सप्लाई में आई कमी और कीमतों पर इसका असर

International Energy Agency (IEA) ने वर्तमान स्थिति को इतिहास की सबसे बड़ी तेल सप्लाई रुकावट करार दिया है। खाड़ी क्षेत्र में चल रहे तनाव की वजह से मार्च के महीने में वैश्विक तेल सप्लाई में रोजाना लगभग 80 लाख बैरल की कमी आने का अनुमान लगाया गया है। Strait of Hormuz, जहां से दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल और गैस गुजरता है, वहां सुरक्षा संबंधी दिक्कतों के कारण जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यह रास्ता ज्यादा दिनों तक बंद रहा, तो तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक भी जा सकती हैं।

  • ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे बयानों के दौर से मार्केट में अनिश्चितता का माहौल है।
  • सऊदी अरब, कुवैत और यूएई जैसे देशों के तेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर असर पड़ने की खबरें आई हैं।
  • भारत जैसे देशों के लिए अच्छी खबर यह है कि उसे कुछ विशेष छूट के तहत तेल की खेप मिल रही है।

प्रमुख देशों की प्रतिक्रिया और सुरक्षित भंडार का इस्तेमाल

बढ़ती कीमतों और सप्लाई की कमी से निपटने के लिए दुनिया के ताकतवर देशों ने अपने सुरक्षित तेल भंडार (Strategic Reserves) का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। अमेरिका ने अपने भंडार से रोजाना 30 लाख बैरल तेल निकालने का फैसला किया है, ताकि बाजार में कीमतों को काबू में रखा जा सके। वहीं जापान ने भी अपने सुरक्षित स्टॉक से 8 करोड़ बैरल तेल जारी करने के संकेत दिए हैं। इन फैसलों का मकसद वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता लाना और घरेलू मांग को पूरा करना है।

देश या संस्था वर्तमान कदम और स्थिति
United States रोजाना 30 लाख बैरल तेल भंडार से निकालना शुरू किया
Japan 8 करोड़ बैरल तेल सुरक्षित भंडार से बाजार में लाएगा
IEA एशिया और यूरोप के देशों के साथ तेल स्टॉक रिलीज पर चर्चा जारी
Iran अमेरिका के साथ किसी भी बातचीत से फिलहाल इनकार किया
Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com