लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई और दो सत्र में ब्रेंट क्रूड 2 डॉलर (160 रुपये) से ज्‍यादा सस्‍ता हो गया है. इस बीच शु्क्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट में बदलाव दिख रहा है और यूपी से बिहार तक कई शहरों में तेल के दाम बढ़ गए हैं.

 

हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में आज पेट्रोल 14 पैसे महंगा हुआ औश्र 96.79 रुपये लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 14 पैसे बढ़कर 89.96 के भाव पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में भी पेट्रोल आज 50 पैसे महंगा हुआ 107.80 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 47 पैसे बढ़कर 94.56 रुपये लीटर है. हालांकि, हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में आज पेट्रोल 6 पैसे सस्‍ता होकर 96.83 रुपये लीटर हो गया जबकि डीजल 5 पैसे गिरकर 89.71 रुपये लीटर बिक रहा है.

 

कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान इसकी कीमतों में गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 1 डॉलर गिरकर 82.26 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. वहीं, डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव 0.05 डॉलर बढ़कर 78.65 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.

 

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर

– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

 

इन शहरों में बदल गए रेट

– नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

– पटना में पेट्रोल 107.80 रुपये और डीजल 94.56 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

– गुरुग्राम में पेट्रोल 96.83 रुपये और डीजल 89.71रुपये प्रति लीटर हो गया है.

 

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

 

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.