सरकार ने लिया यह फैसला 

Ola,Uber और Rapido की तरफ से बाइक टैक्सी का सेवा ग्राहकों को काफी आसान और लाभदायक लगता है। इस कॉन्सेप्ट को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। लेकिन दिल्ली सरकार की तरफ से इससे संबंधित नया निर्देश सामने आया है। दरअसल, दिल्ली सरकार ने Ola,Uber और Rapido की बाइक टैक्सी सेवा पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है।

क्यों लगाया जा रहा है यह प्रतिबंध?

मिली जानकारी के अनुसार सरकार का कहना है कि Delhi Transport Department के अनुसार यह सारी कंपनियां यात्रियों के लिए प्राईवेट बाइक का इस्तेमाल कर रही हैं। यह Motor Vehicles Act, 1988 का उल्लंघन है। ऐसे में नियम के उल्लंघन के कारण बाइक टैक्सी की सेवा की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

दिल्ली सरकार ने नोटिस भी किया जारी

दिल्ली सरकार ने इस बाबत नोटिस भी जारी कर दिया है। जुर्माना के अलावा ड्राइवर का 3 महीने के लिए लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा। जारी नोटिस के अनुसार अगर कोई पहली बार गलती करता है तो उसपर 5 हज़ार रुपए, दूसरी गलती पर 10 हज़ार जुर्माना और 1 साल तक की जेल भी हो सकती है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>