इस दुनिया में ऐसे कई शहर होंगे जिनके बारे में हम नहीं जानते हैं और पुरातत्व विभागों के द्वारा ऐसे शहरों की खोज जारी रहती है। इसकी मदद से हम यह जान पाते हैं कि पिछले जमाने में लोग किस तरह से रहते थे। उनके विचार, व्यवहार और संस्कृति किस तरह की थी और वह किस तरह से अपने जीवन यापन करते थे। समय-समय पर ऐसे शहरों की खोज के दौरान बड़ी सफलता हासिल हो जाती है। सऊदी में एक ऐसे ही शहर के बारे में जानकारी मिली है।

सऊदी में पुरातत्व विभाग को मिला कांस्य युग का शहर

इस शहर की खासियत की बात करें तो उसका नाम अल नताह है और यह शहर 2.6 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ था। इस बात की भी जानकारी दी गई है कि 2400 और 2000 ईसा पूर्व से लेकर 1500 और 1300 ईसा पूर्व तक इस शहर में करीब 500 लोग रहते थे।

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि सऊदी के उत्तर पश्चिम में स्थित खबर ओएसिस में कांस्य युग का एक शहर मिला है। रविवार को रियाद में आरसी यू के द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस बात की जानकारी दी गई है। यह भी कहा गया है कि किंगडम के विजन 2030 के लक्षण को पोस्ट करने की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम है।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>