ओमान में पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के लिए Eid Al-Fitr holidays से सम्बंधित नई जानकारी दी गई है। रॉयल ऑर्डर्स के अनुसार ईद की छुट्टी की शुरुआत शनिवार 29 मार्च 2025 से होने वाली है। हालांकि आखिरी छुट्टी का दिन ईद के पहले दिन पर लागू होता है।
कब तक रहेगी ईद की छुट्टी?
बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर ईद रविवार 30 March 2025 को मनाया जाएगा तो छुट्टी मंगलवार 1 अप्रैल को समाप्त होगी और फिर से सारा काम 2 अप्रैल 2025 से शुरू किया जाएगा।
वहीं अगर ईद की छुट्टी सोमवार 31 मार्च 2025 को मनाया जाएगा तो छुट्टी गुरुवार 3 अप्रैल को समाप्त होगी। काम फिर से 6 अप्रैल 2025 से शुरू कर दिया जाएगा। यह साफ साफ कहा गया है कि इस छुट्टी की शुरुआत शनिवार 29 मार्च 2025 से होगी। जरूरत के हिसाब से हॉलिडे के दिन भी कर्मचारियों को काम दिया जा सकता है। इसमें किसी भी तरह के नियम का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।