OMAN : 8 लोगों को बचाया गया सुरक्षित, मौके पर पहुंची CDAA टीम ने तुरंत दी मेडिकल हेल्प

Satyam Kumari17 June 20241 min read0 viewsOman

8 लोगों को बचाया गया सुरक्षित

ओमान में Civil Defence and Ambulance Authority (CDAA) के द्वारा आठ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है जिन्होंने रास्ता खो दिया था। मिली जानकारी के अनुसार यह पीड़ित Muscat Governorate के Bandar Al Khairan एरिया में खो गए थे।

CDAA ने जारी किया बयान

बताते चलें कि इस मामले में CDAA अधिकारियों के द्वारा बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि Muscat Governorate की Civil Defence and Ambulance Department की Rescue teams ने 8 लोगों की जान बचाई है। 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर टीम पहुंच गई और उन लोगों को सुरक्षित ढूंढ लिया गया। इनमें से एक व्यक्ति की हालत खराब हो रही थी जिसे तुरंत मेडिकल सेवा प्रदान की गई। अभी फिलहाल सभी अच्छी हालत में हैं। लोगों से अपील की गई है कि उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहना चाहिए। कभी भी ऐसे स्थान पर नहीं जाना चाहिए जहां जान का खतरा हो। साथ ही लोगों को इस बारे में जागरूक करना भी जरूरी है।

Share:

Comments

Leave a comment