कुवैत आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। Oman Air ने घोषणा की है कि 25 जून से कुवैत के लिए उनकी नियमित उड़ानें फिर से शुरू हो जाएंगी। हालांकि, इस बार यात्रियों को हवाई अड्डे पर एक बड़े बदलाव का सामना करना पड़ेगा क्योंकि ऑपरेशन्स अब टर्मिनल 1 के बजाय टर्मिनल 4 से होंगे।

🚨: Indian Rupee Update: रुपये की गिरती कीमत पर लगेगा ब्रेक, Goldman Sachs ने भारत की आर्थिक स्थिति को बताया बेहतर

एयरलाइन ने अपनी ट्रैवल एडवाइजरी में साफ किया है कि यह बदलाव अस्थायी है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट पहुँचने से पहले टर्मिनल के बदलाव को ध्यान से नोट कर लें ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो।

टर्मिनल बदलने की वजह

बता दें कि 3 जून 2026 को कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिसाइल और ड्रोन हमला हुआ था। इस हमले में टर्मिनल 1 को काफी नुकसान पहुँचा था, जिसकी वजह से वहां का कामकाज अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था। इसी कारण अब Oman Air अपनी फ्लाइट्स का संचालन टर्मिनल 4 से करेगी।

सिर्फ Oman Air ही नहीं, बल्कि Qatar Airways और Etihad Airways जैसी अन्य एयरलाइंस भी इसी दौरान टर्मिनल 4 का इस्तेमाल कर रही हैं। वहीं कुवैत एयरवेज और जजीरा एयरवेज जैसी नेशनल करियर ने हमले के बाद सीमित सेवाएं जारी रखी थीं।

कुवैत में रहने वाले भारतीय प्रवासियों और अक्सर यात्रा करने वालों के लिए यह जानकारी बहुत जरूरी है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी फ्लाइट के अपडेट के लिए एयरलाइन और आधिकारिक चैनलों से संपर्क करें और समय पर एयरपोर्ट पहुँचें।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com