Oman Air ने की चार साप्ताहिक विमानों के संचालन की घोषणा, 1 जुलाई 2025 से शुरू होगी सेवा

Satyam Kumari16 April 20251 min read0 viewsOman

ओमान आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। Oman Air ने नए स्थान के लिए फ्लाइट संचालन की घोषणा कर दी है। अधिकारियों के द्वारा यह कहा गया है कि विमानों का संचालन मस्कट और Amsterdam के बीच शुरू किया जाएगा। यात्रियों को इससे आवागमन में आसानी होगी।

कब से शुरू किया जाएगा संचालन?

बताते चलें कि यात्रियों के लिए Flights का संचालन 1 जुलाई 2025 से शुरू किया जाएगा और यात्रियों के लिए Muscat से Amsterdam Airport Schiphol के लिए डायरेक्ट विमानों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों के लिए चार साप्ताहिक विमानों की सेवा दी जाएगी। Oman Air के Chief Executive Officer (CEO) , Con Korfiatis और Royal Schiphol Group के सीईओ Pieter van Oord के बीच नए रूट के लिए एग्रीमेंट साइन कर लिया गया है।

सीईओ ने कहा है कि वह इस फ्लाइट सेवा की शुरुआत से काफी खुश हैं। दोनों शहरों के बीच विमान का संचालन शुरू हो जाने के बाद यात्रियों का आवागमन आसान हो जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment