Oman Air ने जारी किया विंटर शेड्यूल, 5 अक्टूबर से मस्कट से किया जाएगा तीन साप्ताहिक विमानों का संचालन शुरू

Satyam Kumari16 May 20241 min read0 viewsOman

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की कोशिश

एयरलाइन के द्वारा अक्सर यह प्रयास किया जाता है कि यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा प्रदान किया जा सके और इसी कड़ी में ओमान एयर के द्वारा एक नई जानकारी पेश की गई है। Oman Air के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है की विंटर शेड्यूल को एक्सटेंड किया गया है जिसके अनुसार मस्कट और Zurich के बीच नए विमानों का संचालन शुरू किया जाएगा।

कब से शुरू किया जाएगा विमानों का संचालन?

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि Muscat और Zurich के बीच विमानों का संचालन किया जायेगा। इस बात की जानकारी दी गई है कि 5 से लेकर 26 अक्टूबर के बीच Oman Air के द्वारा तीन साप्ताहिक विमानों की सेवा दी जाएगी। वहीं 27 अक्टूबर से लेकर 28 मार्च तक 4 साप्ताहिक विमान का संचालन किया जाएगा।

तीन साप्ताहिक विमान सोमवार, शनिवार और रविवार को विमान की सेवा दी जाएगी। Muscat-Zurich flight 14:20 में प्रस्थान करेगी और 19:25 में पहुंचेगी। वहीं Zurich-Muscat flight वापसी में 21:15 में प्रस्थान करेगी और 06:20 में पहुंचेगी।

Share:

Comments

Leave a comment