ओमान का Al Wusta Governorate अपने प्राकृतिक संसाधनों और रणनीतिक लोकेशन का फायदा उठाने के लिए 857 मिलियन Omani Riyal (लगभग $2.23 बिलियन USD) का बड़ा निवेश कर रहा है। यह पहल ओमान के Vision 2040 के लक्ष्यों के साथ जुड़ी है, जिसका उद्देश्य उत्पादन बढ़ाना और खाद्य उद्योगों को मजबूती देना है।
ℹ️: Saudi Arabia: मंत्रालय के नाम पर प्रवासियों से ठगी, OTP बताते ही बैंक खाते हुए खाली।
खाद्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान
Al Wusta के कृषि, मत्स्य पालन और जल संसाधन महानिदेशक Eng. Abdullatif bin Mohammed Al Balushi ने बताया कि क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा परियोजनाओं के लिए पहले से ही 655 मिलियन रियाल से अधिक का निवेश हो चुका है। इन पैसों का इस्तेमाल मुख्य रूप से मछली पालन, पशुपालन और खेती के विकास में किया जा रहा है।
नई परियोजनाओं का विस्तार
साल 2026 की शुरुआत में 202 मिलियन रियाल के नए समझौते किए गए हैं। इसमें झींगा और समुद्री खीरे (sea cucumbers) की खेती के साथ प्याज और पशु चारे का उत्पादन शामिल है। इसके अलावा, Wilayat of Mahout में 37 मिलियन रियाल की लागत से एक फिशिंग पोर्ट और Wilayat of Haima में 61 मिलियन रियाल की लागत से Usool पोल्ट्री यूनिट बनाई जा रही है, जिससे 175 मिलियन अंडे पैदा करने का लक्ष्य है। साल 2026 के दौरान सरकार खेती और पशुपालन के क्षेत्र में 21 नए निवेश अवसर भी पेश करेगी, जिनसे 30 मिलियन रियाल का निवेश आने की उम्मीद है।
