ओमान ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को ओमान आधिकारिक तौर पर ‘वर्ल्ड एआई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन’ (WAICO) का संस्थापक सदस्य बन गया है। चीन के शंघाई में आयोजित वर्ल्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कॉन्फ्रेंस (WAIC) के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

ओमान का AI मिशन

ओमान सरकार की ओर से मिनिस्ट्री ऑफ ट्रांसपोर्ट, कम्युनिकेशंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के अंडरसेक्रेटरी H.E. Dr. Ali Amer Al Shidhani ने इस एग्रीमेंट पर साइन किए। उन्होंने बताया कि इस सदस्यता से ओमान को दुनिया भर में हो रही एआई की नई रिसर्च और तकनीक को समझने और उसे अपनाने में काफी मदद मिलेगी। ओमान का लक्ष्य है कि भविष्य में एआई का विकास सुरक्षित, जिम्मेदार और सभी के लिए फायदेमंद तरीके से हो।

क्या है WAICO और इससे क्या फायदा

WAICO एक स्वतंत्र अंतर-सरकारी संगठन है जिसका हेडक्वार्टर शंघाई में है। इसकी शुरुआत जुलाई 2025 में चीन ने की थी। ओमान के साथ-साथ इस संगठन में 28 अन्य देश भी संस्थापक सदस्य के रूप में शामिल हैं, जिनमें रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका जैसे प्रमुख देश शामिल हैं। इस मंच का मुख्य उद्देश्य देशों के बीच नॉलेज शेयरिंग को बढ़ावा देना और एआई तकनीक की खाई को कम करना है। इस महत्वपूर्ण मौके पर संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव António Guterres भी मौजूद थे।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com