ओमान के Civil Defence and Ambulance Authority (CDAA) ने बारिश के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं. मौसम खराब होने पर जान-माल के नुकसान से बचने के लिए प्रशासन ने नागरिकों और प्रवासियों को बहुत सतर्क रहने की सलाह दी है. इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत मदद पाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं.

👉: Saudi Aramco Crash: रस तनूरा में अरमको का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी 14 सऊदी नागरिकों की मौत

सावधानी और सुरक्षा के जरूरी नियम

CDAA और अन्य सरकारी विभागों ने आम लोगों के लिए कुछ सख्त नियम बताए हैं ताकि किसी भी हादसे से बचा जा सके. प्रवासियों और स्थानीय निवासियों को सलाह दी गई है कि वे नीचे लिखी बातों का पालन करें:

  • निचले इलाकों से दूरी: वाडी (Wadi) और निचले इलाकों में जाने से बचें. पानी का स्तर कम दिखने पर भी वाडी पार करने की कोशिश बिल्कुल न करें.
  • गाड़ी चलाने में सावधानी: सड़क पर गाड़ी चलाते समय रफ्तार कम रखें और आगे वाली गाड़ी से सुरक्षित दूरी बनाकर चलें. पानी जमा होने वाली जगहों पर गाड़ी न ले जाएं.
  • बच्चों की सुरक्षा: माता-पिता अपने बच्चों पर कड़ी नजर रखें और उन्हें पानी या वाडी के पास खेलने न दें.
  • बिजली और ऊंचाई से बचाव: बारिश और तूफान के समय पेड़ों के नीचे न खड़े हों. बिजली के खंभों, गीले तारों और धातु की चीजों को छूने से बचें. निर्माणाधीन इमारतों की छतों या ऊंचाई वाली जगहों पर न जाएं.
  • घर का सामान: तेज हवाओं से बचने के लिए छतरियां, एंटीना और बाहर रखे धातु के सामान को सुरक्षित कर लें.

वर्कप्लेस और कंपनियों के लिए नियम

Ministry of Labour ने भी कंपनियों के लिए खास निर्देश जारी किए हैं. खराब मौसम के दौरान आउटडोर काम और ऊंचाई पर किए जाने वाले काम को तुरंत रोक देना चाहिए. कंपनियों को आदेश दिया गया है कि वे मचान (scaffolding) और खुले हिस्सों पर काम बंद करें. साथ ही, निर्माण स्थलों पर गड्ढों को कवर करें और बिजली के सॉकेट को पानी से बचाएं.

इमरजेंसी संपर्क नंबर

किसी भी आपातकालीन स्थिति या मदद के लिए लोग तुरंत इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं: 9999 या 24343666. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक चैनलों से आने वाली अपडेट और चेतावनियों पर ही भरोसा करें.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com