ओमान में रहने वाले लोग और प्रवासियों के लिए एक जरूरी खबर है। सेंट्रल बैंक ऑफ ओमान (CBO) ने पुराने नोटों को बदलने के लिए एक महत्वपूर्ण याददिहानी जारी की है। अगर आपके पास साल 2020 की छठी सीरीज से पहले के नोट हैं, तो उन्हें बदलने का समय अब सीमित बचा है।

ℹ: GCC Youth Update: 2050 तक 2.8 करोड़ से ज्यादा होंगे खाड़ी देशों के युवा, UN ने जारी की नई रिपोर्ट

नोट बदलने की आखिरी तारीख

सेंट्रल बैंक ऑफ ओमान ने साफ किया है कि पुराने नोटों को बदलने की अंतिम समय सीमा 21 सितंबर 2026 है। सोमवार, 21 सितंबर 2026 के वर्किंग डे के खत्म होने तक लोग अपने नोट बदल सकते हैं। इस तारीख के बाद बैंक या CBO किसी भी दावे को स्वीकार नहीं करेगा।

यह तारीख पहले दी गई समय सीमा का विस्तार है। पहले इन नोटों की वैधता 31 दिसंबर 2024 तक थी, जिसे बाद में बढ़ाकर सितंबर 2026 कर दिया गया। बैंक का मकसद यह है कि सभी लोग आसानी से नए नोट अपना सकें और देश की मौद्रिक प्रणाली में भरोसा बना रहे।

इन नोटों को बदल सकते हैं

बैंक ने उन सभी नोटों की लिस्ट जारी की है जो अब एक्सपायर हो चुके हैं और जिन्हें बदला जा सकता है।

जारी होने का साल नोट की वैल्यू (Denominations)
नवंबर 1995 RO1, 1/2 ओमान रियाल, 200 बैसा, 100 बैसा
नवंबर 2000 RO50, RO20, RO10, RO5
2005 RO1 (स्मारक नोट)
2010 RO20 (स्मारक नोट)
2011 और 2012 RO50, RO10, RO5
2015 RO1 (स्मारक नोट)
2019 RO50

कैसे बदलें अपने नोट

जिन लोगों के पास ये पुराने नोट हैं, वे ओमान में काम करने वाले किसी भी स्थानीय बैंक में जाकर इन्हें बदल सकते हैं। स़ुल्तानेट ऑफ ओमान के सभी लाइसेंस प्राप्त बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन पुराने नोटों को स्वीकार करें और उनके बदले नए नोट दें।