ओमान के तट से करीब 80 समुद्री मील दूर एक भारतीय जहाज ‘Virat 1’ डूबने लगा था। इस हादसे में सवार 14 भारतीय चालक दल के सदस्य गहरे संकट में फंस गए थे। अमेरिकी नौसेना और ओमान के अधिकारियों ने मिलकर एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

👉: GCC Youth Update: 2050 तक 2.8 करोड़ से ज्यादा होंगे खाड़ी देशों के युवा, UN ने जारी की नई रिपोर्ट

कैसे हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

यह घटना रविवार, 14 जून 2026 की सुबह की है। जब जहाज डूबने लगा तो US Navy के एक P-8 समुद्री गश्ती विमान ने तुरंत हरकत में आते हुए मौके पर एक लाइफ राफ्ट गिराया। सभी 14 भारतीय चालक दल के सदस्यों ने डूबते जहाज को छोड़कर उस लाइफ राफ्ट का सहारा लिया और अपनी जान बचाई।

अमेरिकी नौसेना ने स्थानीय अधिकारियों को अलर्ट किया और पास मौजूद एक मर्चेंट शिप MV Jabal Ali 9 को भी मदद के लिए बुलाया। इस जहाज ने अपना रास्ता बदलकर संकट में फंसे भारतीयों की मदद की।

भारतीय अधिकारियों की भूमिका

मस्कट में स्थित भारतीय दूतावास ने ओमान प्रशासन और आसपास के जहाजों के साथ तालमेल बिठाया। जैसे ही संकट की खबर मिली, Indian Navy ने भी अपने जहाजों का रास्ता बदलकर उन्हें घटना वाली जगह की तरफ भेज दिया ताकि बचाव कार्य में मदद मिल सके।

फिलहाल जहाज के डूबने की असली वजह सामने नहीं आई है। यह इलाका रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के करीब है, जहाँ अक्सर तनाव रहता है।

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.