केस की हो रही है जांच

मुंबई में ओमान दूतावास एक केस की जांच कर रहा है जिसमें ओमानी नागरिकों के साथ ठगी की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पुलिस बनकर पीड़ितों को ठगा था।

पुलिस बनकर ठगी का आरोप

बताते चलें कि दूतावास ने अपने बयान में बताया है कि मुंबई में संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर इस मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में कई लोगों ने पुलिस का वेश धारण करके ओमानी नागरिकों के साथ ठगी की थी। मुंबई के Colaba इलाके में यह घटना घटी थी।

लोगों से सावधान रहने की अपील

इसके अलावा दूतावास ने अपने सभी नागरिकों से अपील की है कि वह सावधानी बरतें। लोगों को सलाह दी गई है कि वह अपने साथ ज्यादा कैश और कीमती सामान ना रखें।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।